IND vs SL 3rd ODI 2024: 27 साल बाद भारत से जीता श्रीलंका, तीसरे वनडे में भारत को 110 रन से हराया

IND vs SL 3rd ODI 2024: श्रीलंका ने तीसरे वनडे मैच में भारत को 110 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ श्रीलंका की टीम 1997 के बाद पहली बार भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने में कामयाब हुई।

श्रीलंका ने भारत को तीसरे वनडे में 110 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ श्रीलंका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-0 से अपने नाम की। 1997 के बाद पहली बार श्रीलंका ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीती है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में 50 ओवर में सात विकेट खोकर 248 रन बनाए.

भारत की शुरुआत नहीं रही अच्छी

IND vs SL 3rd ODI 2024: इसके जवाब में भारतीय टीम 26.1 ओवर में 138 रन ही बना सकी। 249 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पांचवें ओवर में पहला झटका लगा। शुभमन गिल 14 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान रोहित शर्मा 20 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत 6, विराट कोहली 20 और अक्षर पटेल 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। श्रेयस 8, रियान पराग 15 और शिवम 9 रन बनाकर आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर 30 और कुलदीप यादव 6 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका की ओर से दुनिथ वेल्लालागे ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए। महीश तीक्षणा और जेफरी ने 2-2 विकेट लिए।

टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले की बल्लेबाजी

IND vs SL 3rd ODI 2024: पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम को सलामी बल्लेबाजों पथुम निसांका और अविष्का फर्नांडो ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी हुई। पथुम 65 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कुसल मेंडिस और अविष्का के बीच 94 गेंद में 82 रन की साझेदारी हुई। रियान पराग ने अविष्का को पवेलियन भेजकर ये पार्टनरशिप तोड़ी। अविष्का 96 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान चरिथ असलंका को भी पराग ने आउट किया। सदीर को सिराज ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। जेनिथ 8 और दुनिथ दो रन ही बना सके। भारत के लिए रियान पराग ने तीन विकेट चटकाए। श्रीलंका की ओर से सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो ने सर्वाधिक 96 रन बनाए। रियान पराग ने भारत के लिए तीन विकेट चटकाए।

अविष्का फर्नांडो को दिया गया मैन ऑफ द मैच

अविष्का फर्नांडो को तीसरे मैच में दमदार अर्धशतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। अविष्का ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में 96 रन की पारी खेली। हालांकि वह शतक से 4 रन से चूक गए। उन्हें रियान पराग ने आउट किया था।

27 साल बाद भारत से सीरीज श्रीलंका

IND vs SL 3rd ODI 2024: श्रीलंका ने 27 साल बाद भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीती है। 1997 में श्रीलंका ने भारत को 3-0 से हराया था। वहीं इस बार श्रीलंका ने भारत को 2-0 से हराया है। पहला वनडे टाई रहा था। दूसरे मैच में श्रीलंका ने भारत को 32 रनों से हराया। आखिरी मैच में श्रीलंका ने 110 रनों से जीत हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *