सार Summary
Cricket news: अश्विन ने कहा है कि रोहित शर्मा उन खिलाड़ियों में से हैं, जिनके लिए लिए पैसा मायने नहीं रखता। उनका मानना है कि अगले सीजन रोहित मुंबई के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं। मुंबई ने पिछले सीजन बतौर बल्लेबाज टीम के लिए खेला था।
विस्तार Details
Cricket news: भारत के स्टार ऑफ स्पिनर अश्विन का मानना है कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे और आगामी आईपीएल 2025 में फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। पिछले साल मुंबई इंडियंस की टीम में काफी बड़ा बदलाव देखने को मिला था। फ्रेंचाइजी ने रोहित की जगह हार्दिक को टीम का कप्तान बनाया था। लेकिन उनके नेतृत्व में टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और खुद कप्तान उम्मीद के मुताबिक नहीं खेले।

मुझे यकीन है कि ज्यादातर खिलाड़ी ऐसे ही होते हैं
रोहित शर्मा ने मुंबई को 10 साल के अंदर सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक बना दिया था। हालांकि फ्रेंचाइजी के इस फैसले से मुंबई के फैंस खुश नहीं थे और लगातार मैचों में हार्दिक को हूटिंग का सामना करना पड़ा। अश्विन ने कहा, ”अगर आप रोहित की तरह सोचते हैं तो यह बिल्कुल भी गलत नहीं है। मुझे कोई सिरदर्द नहीं चाहिए। मैं भारत के लिए कप्तान रहा हूं। मैंने कई बार मुंबई की कप्तानी की है। अगर मैं कप्तान नहीं भी हूं तो भी मैं खुशी-खुशी मुंबई जा रहा हूं। अगर मैं मुंबई के लिए खेला तो सही है। मुझे यकीन है कि ज्यादातर खिलाड़ी ऐसे ही होते हैं। एक समय के बाद कुछ खिलाड़ियों के लिए पैसा मायने नहीं रखता। यही बात है।

रोहित शर्मा के लिए पिछला आईपीएल रहा था शानदार
रोहित शर्मा ने पिछले आईपीएल सीजन शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 14 मैच में 150 के स्ट्राइक रेट से 417 रन बनाए थे। उन्होंने एक शतक और अर्धशतक लगाया था। उनका बेस्ट स्कोर 105 रन था। रोहित ने मुंबई के लिए 199 मैच खेले हैं और 5084 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 34 फिफ्टी और एक शतक लगाया है।
2013 में रिकी पोंटिंग की जगह टीम के कप्तान बने रोहित शर्मा ने 10 साल के अंदर पांच ट्रॉफी जीती। उन्होंने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में टीम को चैंपियन बनाया और दो बार टीम प्लेऑफ में पहुंची।